Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: सांसद विधायक ने किए करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 18/06/2026 10:57:29 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 18/06/2026 10:57:29 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: कटंगी विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी में विकास कार्यों को गति देते हुए बीते मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों करनूटोला, पांजरा एवं झंझागी नवेगांव में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक श्री गौरव सिंह पारधी की अध्यक्षता में आयोजित इन कार्यक्रमों में बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: कटंगी विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी में विकास कार्यों को गति देते हुए बीते मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों करनूटोला, पांजरा एवं झंझागी नवेगांव में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक श्री गौरव सिंह पारधी की अध्यक्षता में आयोजित इन कार्यक्रमों में बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। दौरे के अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी के करनुटोला में 14.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। राज्य वित्त आयोग (रा.वि.आयोग) के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य की शिलापट्टिका का अनावरण मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं अध्यक्ष विधायक श्री गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया।  

ग्राम पंचायत पांजरा में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन

जनपद पंचायत खैरलांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पांजरा में राज्य वित्त आयोग (विधायक निधि) से स्वीकृत कुल 12.49 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसके तहत पांजरा में पंचायत भवन तथा प्राथमिक व माध्यमिक भवन परिसर में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम पंचायत नवेगांव में सोसाइटी गोदाम का लोकार्पण

क्षेत्रीय दौरे के आखिरी चरण में ग्राम पंचायत झांझगी नवेगांव में निर्मित 'सोसाइटी गोदाम' का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। सांसद व विधायक जी के कर-कमलों द्वारा इस गोदाम की पट्टिका का अनावरण किया गया, जिससे अब स्थानीय किसानों को खाद-बीज और अनाज भंडारण में बड़ी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण अंचलों के कायाकल्प के लिए पूरी ताकत से जुटी है। जिसका सीधा लाभ आज गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुँच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विधायक श्री गौरव सिंह पारधी की सक्रिय और कर्मठ कार्यशैली वाकई काबिलेतारीफ है। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए वे दिन-रात प्रयास कर रहे हैं और उनके इसी जुझारूपन के कारण कटंगी-खैरलांजी क्षेत्र में लगातार नई विकास योजनाएं स्वीकृत हो रही हैं।

जनता की सेवा ही मेरा एकमात्र संकल्प - विधायक गौरव सिंह पारधी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय लोकप्रिय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ना, प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनका मुख्य लक्ष्य है। विधायक जी ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और राज्य सहयोग से क्षेत्र में बड़े स्तर की बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने उपस्थित जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों, जनपद सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र को मिली विकास कार्यों की सौगात के लिए सांसद व विधायक जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व की इसी सक्रियता के कारण क्षेत्र की पुरानी मांगें धरातल पर उतर रही हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों की सूरत बदलेगी।कार्यक्रमों में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रविकांता महेश बोरकर, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद श्री मेषकुमार देशमुख, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री सुरेश ठाकुर, जि.विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री राजेन्द्र देशमुख जि.पं. सदस्य श्री प्रकाश उके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अजय मेश्राम, जिला मंत्री श्रीमती अरुणा गजभीये, मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ ठाकरे व श्री अविनाश देशमुख, श्रीमती दीपेश्वरी लिल्हारे, जनपद सदस्य श्रीमती राजेश्वरी डहरवाल, श्रीमती कांता प्रताप परिहार व श्रीमती खिलेश्वरी बिसेन, पूर्व जि.उपाध्यक्ष श्री तेजलाल चौधरी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक श्री पुष्पेंद्र देशमुख, श्री डेलसिंह पारधी, श्री सालिकराम राहंगडाले, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अशोक बिसेन, अर्जुनी सरपंच श्री विनोद गड़पांडे, पांजरा सरपंच श्री खिलेश्वर गड़पाल, नवेगांव सरपंच श्रीमती चन्द्रप्रभा वाघाड़े सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।


Featured News