Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: हजारों किसानों ने किया हाईवे पर उग्र प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 08/05/2026 10:39:01 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 08/05/2026 10:39:01 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को हजारों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हाईवे पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को हजारों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हाईवे पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सड़क पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कृषि उपज भी सड़क पर रखकर विरोध जताया। आंदोलन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। सुबह से ही आसपास के कई जिलों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने लगे, जिसके बाद पूरा क्षेत्र किसान एकता के नारों से गूंज उठा। किसानों ने आरोप लगाया कि बढ़ती लागत, महंगे खाद-बीज और फसलों के कम दामों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य केवल कागजों तक सीमित है, जबकि मंडियों में उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

आंदोलन के दौरान किसानों और नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच से नेताओं ने किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में फसलों का उचित समर्थन मूल्य, कर्ज माफी, लाभकारी मूल्य, खाद-बीज व सिंचाई समस्या का समाधान और आर्थिक सुरक्षा शामिल है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इधर, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया और यातायात पर लगातार निगरानी रखी गई।