-
☰
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धामनोद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा एरोबिक्स ग्रुप धामनोद द्वारा मुक्तानंद परिसर के बड़े गार्डन में उत्साह एवं ऊर्जा से भरपूर योग एवं एरोबिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धामनोद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा एरोबिक्स ग्रुप धामनोद द्वारा मुक्तानंद परिसर के बड़े गार्डन में उत्साह एवं ऊर्जा से भरपूर योग एवं एरोबिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सभी ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः लगभग 5:30 बजे हुआ और सुबह 7:30 बजे तक विभिन्न योग गतिविधियां आयोजित की गईं। योग प्रशिक्षक सोनू जी गांधी एवं उनकी पूरी टीम ने प्रतिदिन की तरह इस विशेष अवसर पर भी योग, प्राणायाम, कपालभाति एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया तथा स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवन के लिए योग के महत्व को बताया। योग गतिविधियों के उपरांत आयोजन में पधारे मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गरिमामयी शुरुआत दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत धामनोद की श्रीमती सीमा विष्णु पाटीदार, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्रीमती ममता वर्मा, नगर पंचायत धामनोद वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्री जीतेन्द्र सोलंकी (फौजी), पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद श्री राकेश जी पटेल , डॉ. सुरेखा जैन, करणी सेना जिलाध्यक्ष धार ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई, योग गुरु श्री हरिश्चंद्र की पाटीदार एवं महिला युवा मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती संगीता रामलाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। योगा एवं एरोबिक्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सोनू जी गांधी एवं टीम द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों को फल एवं स्प्राउट के रूप में अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ मिलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग एवं एरोबिक्स से जोड़ने की शपथ भी ली।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा अंत में आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार सोनू जी गांधी द्वारा व्यक्त किया गया। “योग हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आइए, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास