Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 21 हजार गिलास शर्बत सेवा का हुआ आयोजन, मोदी फेन्स क्लब निभाएगा सेवा का संकल्प

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 22/06/2026 04:26:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 22/06/2026 04:26:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक निर्जला एकादशी के अवसर पर टोंक के घंटाघर चौक पर विशाल शर्बत सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: टोंक निर्जला एकादशी के अवसर पर टोंक के घंटाघर चौक पर विशाल शर्बत सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर संचालित 85 सेवाभावी मित्रों के समूह **मोदी फेन्स क्लब टोंक** द्वारा लगातार 13वें वर्ष यह सेवा कार्य किया जा रहा है। इस बार भी आमजन को 21 हजार गिलास शुद्ध केसर-इलायची शर्बत का वितरण किया जाएगा। क्लब सदस्यों राज भंवर सैनी, प्रमोद मोदी और अभिनव जैन ने बताया कि यह सेवा पिछले 12 वर्षों से निरंतर जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए निर्जला एकादशी पर लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुद्ध सामग्री से तैयार शर्बत का वितरण किया जाएगा। क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. शैलेन्द्र गर्ग, राजेश समर्पित और मनीष नामा ने बताया कि शर्बत की गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पप्पी अग्रवाल द्वारा निशुल्क शर्बत तैयार किया जाता है। वहीं सुरेंद्र गुप्ता, कुशल कहालिया और चतुर दास रांका ने बताया कि शर्बत वितरण में कागज के गिलासों का उपयोग किया जाएगा और उपयोग के बाद इन्हें नगर परिषद द्वारा लगाए गए डस्टबिन में डाला जाएगा, जिससे स्वच्छता अभियान का भी पालन हो सके।

क्लब के मुख्य एडमिन भगवान भण्डारी ने बताया कि 25 जून गुरुवार सुबह 10 बजे सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिव लहरी, विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित शहर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में होगा। शर्बत सेवा कार्यक्रम शाम तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि टोंक में बड़े स्तर पर शर्बत सेवा की शुरुआत मोदी फेन्स क्लब द्वारा ही की गई थी। इसी प्रेरणा से अब शहर में निर्जला एकादशी पर कई स्थानों पर शर्बत, छाछ, शिकंजी सहित अन्य सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। भीषण गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्यों को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।