Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 21/05/2026 05:11:34 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 21/05/2026 05:11:34 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक के चंदलाई में संचालित बकरा मंडी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक के चंदलाई में संचालित बकरा मंडी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। टोंक के पूर्व पार्षद कमलेश चावला ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को लिखित शिकायत सौंपकर मंडी संचालन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया गया कि चंदलाई में संचालित बकरा मंडी कथित रूप से अवैध है। आरोप है कि मंडी का ठेका हर्ष एंटरप्राइजेज के महेश गुप्ता के नाम हुआ था। शुरुआत में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड की भूमि पर मंडी संचालित की गई, लेकिन बाद में कथित रूप से नगर परिषद कमिश्नर और ठेकेदार की मिलीभगत से करीब चार महीने संचालन के बाद इसे चंदलाई क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार वर्तमान में जिस स्थान पर मंडी संचालित हो रही है, वह कृषि भूमि है और उसका व्यावसायिक उपयोग के लिए भूमि परिवर्तन कन्वर्जन नहीं कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि नियमों को दरकिनार कर मंडी का संचालन किया जा रहा है। पूर्व पार्षद कमलेश चावला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।