Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में घुसी, स्थानीय लोगों में दिखा भारी आक्रोश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 12/06/2026 01:40:11 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 12/06/2026 01:40:11 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक शहर के मोदी की चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बजरी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर किराना एवं ई-मित्र की दुकान में जा घुसी।

विस्तार

राजस्थान: टोंक शहर के मोदी की चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बजरी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर किराना एवं ई-मित्र की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी ट्रॉली की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और चालक के प्रति आक्रोश जताया। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली रोजाना शहर के अंदर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि बजरी माफियाओं के वाहन यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से बजरी परिवहन में लिप्त वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने तथा शहर में तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related News

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी जमीन में लगाने की उठी मांग

हरियाणा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विनोद भयाना ने किया पौधारोपण, 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हरियाणा: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखा योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को मिली गति

हरियाणा: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक विनोद भयाना ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

गुजरात: हनुमान मंदिर में चोरी का हुआ खुलासा, 9.65 लाख रुपये का माल हुआ बरामद; दो आरोपी हुए गिरफ्तार  

राजस्थान: भारतीय जहाजों पर हमले के विरोध में निकला गया कैंडल मार्च, मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


Featured News