Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 04/06/2026 01:49:34 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/06/2026 01:49:34 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल बरामद करने, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल बरामद करने, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मोबाइल आपके हाथ अभियान के तहत 101 मोबाइल लौटाए। टोंक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "आपका मोबाइल आपके हाथ" अभियान के तहत करीब 18.50 लाख रुपये कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर परिवादियों ने खुशी जताते हुए टोंक पुलिस का आभार व्यक्त किया।

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरफोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि डलवाता था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। थाना टोडारायसिंह पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो टॉप-टेन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थाना दूनी पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मय अवैध बजरी जब्त की है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।