Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: देवली-उनियारा में किसानों को बड़ी सौगात, 6 किसान विश्राम स्थलों के निर्माण को मिली मंजूरी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 04/06/2026 01:45:59 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/06/2026 01:45:59 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए 6 कस्बों में किसान विश्राम स्थलों का निर्माण होगा,इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 32.24 लाख रुपए की राशि मंजूर हुई हैं।

विस्तार

राजस्थान: टोंक देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए 6 कस्बों में किसान विश्राम स्थलों का निर्माण होगा,इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 32.24 लाख रुपए की राशि मंजूर हुई हैं। विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर स्वीकृत हुए इन विश्राम स्थलों के निर्माण पर यह राशि खर्च होंगी। इसके लिए विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सीएम भजनलाल शर्मा तथा कृषि एवं कृषि विपणन बोर्ड मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताया हैं। देवली उनियारा विधानसभा क्षैत्र के बनेठा,ककोड़,पलाई,खोहल्या,धुँआकला व नगरफोर्ट ग्राम पंचायत मुख्यालय पर इन किसान विश्राम स्थलों का निर्माण होगा। राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से ये कार्य करवाएं जाएगें। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इन कस्बों व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किसान विश्राम स्थल बनने से करीब बीस हजार किसानों,ग्रामीणों को धूप,बारिश में ठहरने व आराम की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।यह अन्नदाताओं व ग्रामीणों के लिए राज्य सरकार की एक अच्छी पहल साबित होगी।


Featured News