-
☰
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिकृपा एकलव्य आश्रम, वांसोल द्वारा राजसमंद झील की चादर नंबर-3 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री विष्णु महायज्ञ एवं तुलसी विवाह आयोजन समिति के तत्वावधान में मारुति नंदन दत्तात्रय संस्थापक एवं अध्यक्ष महंत मंगलानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर महंत मंगलानंद महाराज ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनेश सनाध्य, दिनेश श्रीमाली, हेमंत गुर्जर, डॉ. लक्ष्मीनारायण आमेटा, नीतेश आमेटा, वर्दनी पुरोहित, कला आमेटा, हेमा आमेटा, लीलाधर गर्ग, भेरू प्रजापत (लुणेरा), राजू वैष्णव (जाशमा) सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत