Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 16/07/2026 01:34:05 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 16/07/2026 01:34:05 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चितरी थाना में नव पदस्थापित थानाधिकारी श्री रमेश जी मीणा का गुरुवार को सर्व समाज की ओर से माला व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

विस्तार

राजस्थान: चितरी थाना में नव पदस्थापित थानाधिकारी श्री रमेश जी मीणा का गुरुवार को सर्व समाज की ओर से माला व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में समाजसेवी मनोज सामरिया, रिटायर्ड एएसआई भूरालाल जी प्रजापत, चितरी सरपंच पति देवेन्द्र कटारा, शेख समाज के समद जी शेख(नोमान कम्प्यूटर),मुस्लिम शेख समाज के नायब सदर इस्माइल भाई, एएसआई रमणलाल जी, गोविंद जी लबाना, हेड कांस्टेबल अरविंद जी लबाना, इन्द्रजीत सिंह जी, नरेन्द्र सिंह जी, बीट कांस्टेबल हरेंद्र सिंह जी, लोकेन्द्र सिंह जी व बचचुनाथ रावल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी समाजजनों ने नवनियुक्त थानाधिकारी को क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

नवनियुक्त थानाधिकारी श्री रमेश मीणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाना, महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवागत अधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।