Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: चाखेड़ आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को बैग और पानी की बोतलें की गई वितरित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: ANIL KUMAR DHAKAR , Date: 09/03/2026 05:10:30 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: ANIL KUMAR DHAKAR ,
  • Date:
  • 09/03/2026 05:10:30 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मांडल तहसील के चाखेड़ गांव स्थित आंगनबाड़ी (नंद घर) केंद्र पर बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया।

विस्तार

राजस्थान: मांडल तहसील के चाखेड़ गांव स्थित आंगनबाड़ी (नंद घर) केंद्र पर बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वेदांता ग्रुप, अर्पण सेवा संस्थान तथा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों को बैग व पानी की बोतलें वितरित कर उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया। अर्पण सेवा संस्थान के क्लस्टर सुपरवाइजर टीपू सुल्तान ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजने से उन्हें प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलता है। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पप्पी देवी कवर एवं सहायिका सीमा देवी सहित केंद्र से जुड़ी महिलाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और अभिभावकों में जागरूकता भी बढ़ती।