-
☰
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती पाना देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. गुर्जर द्वारा पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर डॉ. आर.पी. गुर्जर ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों का उल्लेख हमारे वेद-शास्त्रों में भी मिलता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिन क्षेत्रों में हरियाली अधिक थी, वहां संक्रमण का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे, मानसिक तनाव कम हो और जीवन स्वस्थ बना रहे। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत अब तक हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में पाना देवी गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य आर.पी.एस. गुर्जर, प्रोफेसर विशंभर दयाल, प्रोफेसर जगराम गुर्जर, प्रोफेसर हंसराज पोसवाल, राजेश चौधरी, शिम्भू दयाल गुर्जर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शशी मित्तल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल, दिनेश यादव, अशोक सैनी, अशोक गुर्जर बागवान, विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा