-
☰
उत्तर प्रदेश: महिलाओं से मारपीट का लगा आरोप, चार लोगों के खिलाफ करी कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरेणु चौकठा में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरेणु चौकठा में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना 16 मई 2026 की बताई जा रही है, जिसमें गांव की दो महिलाओं के साथ कथित रूप से हमला कर मारपीट की गई। पीड़ित महिलाओं की पहचान रमा देवी पत्नी दिनेश तथा शिव देवी पत्नी प्रेमचंद्र यादव के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही शिवशंकर यादव, गौरीशंकर यादव, रविशंकर यादव एवं सभाशंकर यादव ने मिलकर हमला किया और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के दौरान काफी हंगामा हुआ, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाओं पर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।
मध्य प्रदेश: माफिया नेटवर्क को लेकर चर्चाएं हुई तेज, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल क्षेत्र में जमीन विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने प्रसाशन से की जांच की मांग
दिल्ली: नमो भारत ट्रेन को मिली रफ्तार, लोगों को मिलेगा आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ
राजस्थान: 30 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, मिक्सी व पैकिंग सामग्री की जब्त
राजस्थान: बकरा मंडी विवाद गहराया, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत