Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर डीएम ने लिया सेल्फी, लोगों से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/08/2026 11:15:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/08/2026 11:15:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहारनपुर में भी लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहारनपुर में भी लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह के साथ तिरंगे के साथ सेल्फी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करे और राष्ट्र की रक्षा करने वाले वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का सम्मान करे।

जिलाधिकारी ने लोगों से तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उसे ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर अपलोड करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

डीएम ने समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों से भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। वहीं, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने भी जनपदवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस गतिविधि के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया।


Featured News