Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई, नमाज अदा कर मांगी अमन-शांति की दुआ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/05/2026 01:07:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/05/2026 01:07:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ईद-उल-जुहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ईद-उल-जुहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह सहित जामा मस्जिद कलां, इस्लामिया इंटर कॉलेज मस्जिद, मस्जिद कंपनी बाग, मस्जिद टोपिया सराय, पुरानी जामा मस्जिद, घंटाघर वाली मस्जिद और शहर की तमाम मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।  ईदगाह में नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई और लोगों से त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। जामा मस्जिद कलां में मौलवी फरीद ने नमाज अदा कराई।

 

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई। बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया।  जिलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधिकारियों ने नमाजियों को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर ने भी लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया।