-
☰
हरियाणा: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जबलपुर ग्रामीण एवं नगर की संयुक्त कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जबलपुर ग्रामीण एवं नगर की संयुक्त कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं मोर्चा की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सौरभ ताराचंद बावरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहिनी शाक्यवार, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण कार्यालय मंत्री ओम दुबे, संभाग प्रभारी छिंदवाड़ा संतोष झरिया, प्रदेश सह प्रभारी सोशल मीडिया दीपमाला सोनकर तथा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जागेश्वर समुद्रे शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त जिलों में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला तथा मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान