-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण, शांति बनाए रखने के निर्देश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व के अवसर पर सहारनपुर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व के अवसर पर सहारनपुर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज सहारनपुर, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने जनपद के विभिन्न नमाज स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस बल को ड्यूटी, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी तथा संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी, ड्रोन तथा अन्य निगरानी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा ड्यूटी, मेडिकल एम्बुलेंस की उपलब्धता, फायर सेफ्टी और क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। नमाज के उपरांत भीड़ के सुरक्षित विसर्जन, सुचारु यातायात व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने हेतु पुलिस गश्त एवं पिकेटिंग जारी रखने को कहा गया। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून-व्यवस्था के अनुरूप मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान