-
☰
मध्य प्रदेश: 30-31 मई को होगा जन सरोकार सम्मान समारोह 2026, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी अम्बिकापुर में 30 एवं 31 मई 2026 को साउथ एशिया जन सरोकार सम्मान समारोह 2026 एवं द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी अम्बिकापुर में 30 एवं 31 मई 2026 को साउथ एशिया जन सरोकार सम्मान समारोह 2026 एवं द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन देशभर के पत्रकारों, समाजसेवियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और जनआंदोलन से जुड़े व्यक्तित्वों के लिए एक ऐतिहासिक मंच बनने जा रहा है। माता राजमोहनी भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे। समारोह का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है जिन्होंने पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा, संस्कृति और जनहित के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जनसम्पर्क एक्सप्रेस भोपाल के स्थानीय संपादक राहुल सिंह राणा को द एक्टिविस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। लगभग दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय राहुल सिंह राणा ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में स्वदेश भोपाल से की थी। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण रीवा, स्टार समाचार सतना, दबंग दुनिया जबलपुर और अनादि टीवी भोपाल में संवाददाता के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे जनसम्पर्क एक्सप्रेस भोपाल में स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। ग्रामीण समस्याओं, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जनआवाज को उठाने के कारण उन्हें जनपक्षधर पत्रकार के रूप में पहचान मिली है। वे विभिन्न पत्रकार संगठनों में जिलाध्यक्ष और संभागीय अध्यक्ष जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ मध्यप्रदेश में संगठन प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसरोकार ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती कविता झा एवं “द एक्टिविस्ट” के फाउंडर आदित्य गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अजय रोहिल्ला, फिल्म निर्देशक अविनाश दास और अभिनेता-निर्देशक राज वर्मा की उपस्थिति इसे और भी खास बनाएगी। साथ ही द एक्टिविस्ट एप्प की लॉन्चिंग और “जागरण रथ” का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस आयोजन में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका जैसे विषयों पर विशेष विचार-विमर्श होगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
राजस्थान: माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, 164 किशोर-किशोरियां हुए शामिल
राजस्थान: 10 हजार के इनामी फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान: मनीष बैरवा बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: नौतपा का दिखा कहर, पारा 44 के भी पार, 30 मई के बाद बारिश की संभावना
हरियाणा: सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान