Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हनुमान मंदिर की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 18/04/2026 12:51:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 18/04/2026 12:51:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के गैपुरा क्षेत्र अंतर्गत सरोंई गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में शनिवार सुबह नवनिर्मित भव्य मंदिर में पवनसुत हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के गैपुरा क्षेत्र अंतर्गत सरोंई गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में शनिवार सुबह नवनिर्मित भव्य मंदिर में पवनसुत हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव के कटरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन एवं कलश पूजन किया गया। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर परिक्रमा करते हुए पीएचसी परिसर पहुंची। कलश यात्रा में पीतांबर साड़ी पहने महिलाओं और किशोरियों ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

धार्मिक अनुष्ठान में पीएचसी सरोंई के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रत्नाकर मिश्रा सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान संघ छानबे के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे और हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में डॉ. पुनित अग्रवाल (प्रभारी), डॉ. रत्नाकर मिश्रा, डॉ. गुंजन मिश्रा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. कविता पांडेय, राम मिलन, संतोष तिवारी (ग्राम प्रधान/अध्यक्ष), नवनीत तिवारी, गणेश दुबे, संगमलाल पांडेय, सुनील कुमार सिंह, पुष्पा दुबे, प्रेम शंकर तिवारी, हर्षू दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।