Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर 137 शिवालयों में जलाभिषेक, 13 मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल हुए तैनात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/02/2026 10:56:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/02/2026 10:56:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यत: शारदीय शिव पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण,स्तुति,आराधना एंव कांवड यात्रा तथा जलाभिषेक के उपलक्ष हेतू जनपद में 15/ फरवरी को महाशिवरात्रि की पावन बेला पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यत: शारदीय शिव पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण,स्तुति,आराधना एंव कांवड यात्रा तथा जलाभिषेक के उपलक्ष हेतू जनपद में 15/ फरवरी को महाशिवरात्रि की पावन बेला पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 137 शिवालयों में जलाभिषेक होगा। मुख्य 13 मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए उक्त  मंदिरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर माननीय अभिनंदन जी एंव एस पी ग्रामीण सागर जैन जी ने सरसावा के नकुड़ रोड स्थित श्री बनखंडी महादेव मंदिर एंव कस्बा तीतरो के गांव में शिवालय क़ा निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, अनाउंसमेंट सिस्टम और कांवड़ रूट की व्यवस्था का जायजा लिया। सागर जैन एस पी ग्रामीण ने बताया कि जिले में 14 जगहों पर शोभायात्राएं निकाली जायेंगी,और 7 स्थानों पर मेले आयोजित होंगे। थाना तीतरों क्षेत्र के गांव बरसी में विशेष तौर पर पौराणिक शिवालय होने की मुख्य वजह से अत्यधिक भीड़ रहती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर माननीय अभिनंदन जी ने भारी पुलिस फ़ोर्स क़े साथ महानगर सहारनपुर शहर भर के मुख्य शिवालयों का निरीक्षण किया।