-
☰
उत्तर प्रदेश: महात्मा ज्योतिबा फूले विद्यालय में वार्षिक उत्सव, बच्चों की शिक्षा पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान महात्मा ज्योतिबा फूले विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान महात्मा ज्योतिबा फूले विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। इसलिए माता पिता को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति गम्भीरता बरतनी चाहिए। माननीय मंत्री जसवंत सिंह सैनी नगर में बाईपास रोड़ पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले विद्यालय के वार्षिक उत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कोई देश, परिवार व समाज तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का भी आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि परिवार की एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि बेटों के साथ साथ बेटियों को भी अवश्य ही ऊँची शिक्षा दिलानी चाहिए। सैनी शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता शिवकुमार सैनी ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज व देश तरक्की नहीं कर सकता उन्होंने दैनिक खर्च कम करके अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रबन्धक अखिलेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार रखते हुए समाज को एकजुट और शिक्षित रहने की अपील की है। इस दौरान प्रधानाचार्य जसवीर सिंह सैनी, मास्टर भोपाल सिंह आदि सहित मान्यता प्राप्त विद्यालय के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और लालगंज CHC का आकस्मिक का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समयबद्ध निपटान और जनगणना तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेला तैयारी में डीएम-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सख्त दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: नानौता में युवक की हत्या मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले गोचर महाविद्यालय केंद्र का किया निरीक्षण