-
☰
उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि प्रकटोत्सव में शामिल हुए विधायक राजीव गुंबर, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में जिला वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने शिरकत कर भगवान महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर के रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर में जिला वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर ने शिरकत कर भगवान महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उन्हें प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सत्य, ज्ञान, समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला वाल्मीकि सभा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम कल्याण, अनुसूचित आयोग के सदस्य श्री महिपाल वाल्मीकि की धर्मपत्नी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद घावरी, जय बबरीक, मुख्य संरक्षक सुखपाल सिंह बिरला, संरक्षक पंडित पालकिशोर, अजय बिरला, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिरला, जिला महामंत्री गौतम धावरी, सुरेश कुमार एवं राहुल वाल्मीकि उपस्थित रहे। इसके अलावा चेतन वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर, मुकेश दीक्षित, पार्षद राकेश कल्याण सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान महर्षि वाल्मीकि के विचारों और आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।