-
☰
उत्तर प्रदेश: सड़क पर अचानक आया कुत्ता, बाइक सवार गंभीर घायल; पुलिस और 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान बुधवार दिनांक 12 अगस्त की शाम लगभग सवा पांच बजे की घटना, जब एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान बुधवार दिनांक 12 अगस्त की शाम लगभग सवा पांच बजे की घटना, जब एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाईक सवार रामपुर मनिहारान से नानौता की ओर अपने गांव बाबूपुरा जा रहा था। रास्ते में कुत्ते से टकराने पर बाईक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया, लोगों की मदद से घटनास्थल पर समय से पहुंची 108 एंबुलेंस व मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अस्पताल तक घायल की मदद कर सराहनीय भूमिका निभाई। अवगत करा दें कि देहली यमुनोत्री राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार उस समय घटना का शिकार हुआ, जब उसके रास्ते में अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने के इरादे से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने पर बाईक सवार सड़क पर जा गिरा और उसको गंभीर चोंटे लगी। मौके पर मौजूद लोगों की काॅल पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहाँ का जायजा लिया। थाना रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायल का संतोषजनक ईलाज कराया गया। घायल के परिजन सूचना प्राप्त होने पर अस्पताल पहुंचे, घायल की पहचान इंतजार अहमद पुत्र महबूब अहमद गांव बाबूपुरा कस्बा नानौता क्षेत्र के रूप में हुई। जिसको उपचार पश्चात जिला अस्पताल सहारनपुर के लिए भेज दिया गया।