Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आईआईए की 35वीं सेंट्रल एजीएम में जुटे 1000 से अधिक एमएसएमई उद्यमी, राजनाथ सिंह ने बढ़ाया उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 02/09/2026 12:54:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 02/09/2026 12:54:53 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का भव्य आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित वेडिंग डॉट्स, 130 मीटर रोड पर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न IIA चैप्टरों से जुड़े 1000 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का संचालन IIA के जनरल सेक्रेटरी दीपक बजाज ने निर्धारित कार्यसूची के अनुसार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सभी अतिथियों और उद्यमियों का स्वागत करते हुए MSME हितों के लिए संगठन की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान आलोक अग्रवाल ने IIA की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। AGM में संगठन के कोषाध्यक्ष ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा और वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित किया।

कार्यक्रम में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर की भी शानदार भागीदारी रही। बड़ी संख्या में चैप्टर के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार IIA की सेंट्रल AGM का आयोजन होना पूरे चैप्टर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की ताकत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर से आए MSME उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उद्यमियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले MSME उद्यमियों को पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किए गए। वहीं राहुल जैन ने भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों, बदलते कारोबारी माहौल और लाभप्रदता बनाए रखने के उपायों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में IIA के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न चैप्टरों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।


Featured News