Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हाईवे पर संकट में फंसे परिवार के लिए फरिश्ता बनी पुलिस, त्वरित उपचार कर सुरक्षित रवाना किया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/06/2026 02:05:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/06/2026 02:05:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक वैगनआर कार का टायर फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक वैगनआर कार का टायर फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना अंबेहटा चांद कट के निकट हुई, जहां कार अनियंत्रित हो गई। सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की सहायता की और मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वैगनआर कार का अचानक टायर फट गया। कार में सवार मनीष नेगी और उनके माता-पिता घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

पुलिस टीम ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर घायलों का उपचार कराया। उपचार के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को हटाया गया तथा मनीष नेगी और उनके माता-पिता को सुरक्षित रूप से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। घायलों और उनके परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा राजमार्गों, चौराहों, बाजारों, बैंकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और जनसेवा के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुधीर, रिक्रूट कांस्टेबल अनिकेत तथा चालक होमगार्ड कंवरपाल मौजूद रहे।
 

Related News

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी जमीन में लगाने की उठी मांग

हरियाणा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विनोद भयाना ने किया पौधारोपण, 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हरियाणा: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखा योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को मिली गति

हरियाणा: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक विनोद भयाना ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

गुजरात: हनुमान मंदिर में चोरी का हुआ खुलासा, 9.65 लाख रुपये का माल हुआ बरामद; दो आरोपी हुए गिरफ्तार  

राजस्थान: भारतीय जहाजों पर हमले के विरोध में निकला गया कैंडल मार्च, मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


Featured News