Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने थाना हण्डिया की विवेचनाओं की समीक्षा और दिशा-निर्देश किए जारी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 24/02/2026 12:27:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 24/02/2026 12:27:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज, गंगानगर सोमवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा थाना हण्डिया के विवेचकों के साथ अर्दली रूम की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज, गंगानगर सोमवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा थाना हण्डिया के विवेचकों के साथ अर्दली रूम की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा समस्त विवेचकों को विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाना हण्डिया कार्यालय के अभिलेखों जैसे-अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में आवश्य दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया मौजूद रहें।


Featured News