-
☰
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं को नागल में पुलिस ने रोका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कस्बा नागल, बृहस्पतिवार 7 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के देवबंद में कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जा रहे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कस्बा नागल, बृहस्पतिवार 7 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के देवबंद में कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जा रहे भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बा नागल के निकट भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं के काफिले को रोक लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह सीएम के सामने अपनी समस्या रखना चाहते हैं। वह कार्यक्रम स्थल पर जाने की जिद पर अड़े रहे। लेकिन थाना प्रभारी के काफी प्रयास के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा तब जाकर कहीं पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर तथा युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित सीएम योगी के देवबंद कार्यक्रम के दौरान उनसे मिलकर समस्या उनके सामने रखना चाहते थे। सुबह करीब 10 बजे रेलवे रोड स्थित उनके कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई और जैसे ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला कार्यालय से निकला तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पदाधिकारियों का कहना था कि क्षेत्र का बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर न करने के कारण उनकी फसल व दवाई खाद आदि समस्याओं से प्रभावित हो रही है, इतना ही नहीं बैंक ऋण, बच्चों की पढ़ाई सहित आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। उन्होंने मेरठ के थाना दौराला के गांव लोहिया में हुई वसीम मोहम्मद की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा ,जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी, युवा जिला उपाध्यक्ष समीर, इरशाद, जिला प्रभारी नौशाद, जिला सचिव सलमान, जिला प्रवक्ता मुजम्मिल, तहसील अध्यक्ष सनोज चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष अलीम, तहसील सचिव मनोज, ब्लॉक उपाध्यक्ष अश्वनी, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंटू शहनवाज,सोनू, बलदेव सिंह, राकेश कुमार, रजनीश गुप्ता, मुहम्मद शाहरुख, फरीद, शाहबाज, नौशाद, वहाब, सैयद, सारिक सुंदरलाल, विशु व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा, समर्पण और रक्तदान के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, 21 दिवसीय कैंप में निखरेगा खिलाडियों का हुनर
गुजरात: बाईपास परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, जल्द ही मिलेगी जाम से राहत
छत्तीसगढ़: सार्वजनिक धूम्रपान पर कड़ा वार, लोगों पर लगाया 5000 जुर्माना
छत्तीसगढ़: महमाया खदान पर हुई घमासान, पुराने मुद्दे पहले सुलझाने की करी मांग