Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिला स्वास्थ्य, शिक्षा और टीबी जागरूकता पर विशेष शिविर किया गया आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 04/06/2026 01:41:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 04/06/2026 01:41:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजी आराजीलाइन के अंतर्गत जयापुर में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की ग्राम संगठन के साथ एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजी आराजीलाइन के अंतर्गत जयापुर में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की ग्राम संगठन के साथ एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन), किशोरी शिक्षा, पोषण तथा टीबी (क्षय रोग) जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिरामल फाउंडेशन के पायल, सेजल ने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को नियमित स्वास्थ्य जांच,स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा टीबी के लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है तथा समय पर उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। इस समय गाँव गाँव जा कर एक्स-रे किया जा रहा है जिसके माध्यम से टीबी के सम्भावित मरीजों का पहचान हो रहा है। समूह सखी चन्द्रकला ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की। वहीं समृद्धि प्रोग्राम के अंतर्गत किशोरियों को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास, करियर निर्माण तथा सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का आह्वान किया।

 

स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि अनीता एवं सदस्य सीमा ने महिलाओं को समूह आधारित गतिविधियों, आत्मनिर्भरता एवं सामुदायिक भागीदारी के महत्व से अवगत कराया। कृषि विभाग के जयप्रकाश ने पोषण वाटिका एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन के माध्यम से परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर अपने विचार साझा किए। वहीं साहाना बानो तथा साविता देवी फाउंडेशन की टीम ने महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने स्वच्छता अपनाने, टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, जांच करवाने तथा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, शिक्षित और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीडर सत्येंद्र सिंह,एसएचजी से चन्द्रकला अनीता,सीमा सहित  जयप्रकाश, साहाना बानो, साविता देवी फाउंडेशन की टीम, पिरामल फाउंडेशन से करुणा फेलो पायल एवं सेजल सहित ग्राम की महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित रहीं।


Featured News