Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 06/03/2026 05:54:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 06/03/2026 05:54:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हमारे देश में विगत 10 वर्षों से सरकारी तंत्र एवं धन का उपयोग सिर्फ सरकार तोड़ने व सरकार बनाने का खेल चल रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हमारे देश में विगत 10 वर्षों से सरकारी तंत्र एवं धन का उपयोग सिर्फ सरकार तोड़ने व सरकार बनाने का खेल चल रहा है। मंहगाई बेरोजगारी अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसमें गरीब मजदूर किसान की आवाज को पुलिस तंत्र एवं लाठी के बल पर आवाज़ को कुचल दिया जाता है। वर्तमान समय में हमारे देश में गरीब मजदूर किसान महिला और नौजवानों की बात करने वाले नेता नहीं के बराबर हो चुके हैं।  इसका सबसे बड़ा कारण है, जब से देश में पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित करने का दौर प्रारंभ हुआ है। तब से जमीनी व संघर्ष शील प्रतिनिधित्व का अभाव दिखाई दे रहा है राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि जब तक देश की संसद एवं विधानसभा में जमीनी व संघर्ष शील युवा नौजवानों को नेतृत्व नहीं मिलेगा तब तक दिन प्रतिदिन स्थिति खराब होती रहेगी जैसे लोहिया जी बोलते थे कि जब सड़कें सूनी होगी तो संसद अंवारा निरंकुश तानाशाह हो जाएगी। 

 

इसलिए पूरे देश में गरीब मजदूर किसान महिला तथा नौजवानों को संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए लेकिन सत्ता सीन सरकार संविधान को कमजोर करने पर तुली है। इसके लिए देश के नौजवानों को रोड पर निकलना पड़ेगा जो स्थिति बिहार में देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता और जनता रोड पर चिल्ला रहे हैं और चुना हुआ प्रतिनिधि अपनी इच्छा पूरी करने के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। चुनाव के समय महिलाओं के खाते में 10000 रूपये खाते में डाल कर नितिश जी के चेहरे पर जनादेश लेकर नितिश जी जनता को धोखा दिए हैं। ऐसी स्थिति में जनता कभी माफ नहीं करेगी इसलिए ऐसी स्थिति में पुनः चुनाव होना चाहिए इसी तरह जनता को दिखाया शहद जा रहा है और पिलाया जहर जा रहा है अमरजीत यादव ने कहा कि अब वक्त आ गया है जनता को रोड पर आना चाहिए।