-
☰
उत्तर प्रदेश: नशे में फार्च्यूनर चालक ने ली MBBS छात्र की जान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। फार्च्यूनर की तेज टक्कर से छात्र काफी ऊपर उछल कर ओवरब्रिज पर ही उल्टा लटक गया था। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है।एमबीबीएस छात्र की पहचान आकाश पाण्डेय (28) पुत्र देवेंद्र पाण्डेय के रूप में हुई। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरगदवा माफी गांव निवासी आकाश बीआरडी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र थे। घटना की सूचना पर शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस ने टक्कर मारने वाली फार्च्यूनर कार को कब्जे में लेकर कार चालक बेलीपार के बाघागाड़ा निवासी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हादसे के वक्त वह नशे में धुत था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार की रात में तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार रांग साइड से मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज से गुजरी। इस दौरान सामने से आने वाली गाड़ियों को टक्कर मारते हुए निकली। कार की टक्कर से स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र उछलकर ओवरब्रिज पर फंस गया। वह करीब 30 मिनट तक ओवरब्रिज पर उलटी हालत में लटका रहा। पुलिस ने शव को निकालकर मोर्चरी में रखवाया। एमबीबीएस छात्र की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल के मोर्चरी में मेडिकल कॉलेज के छात्रों की भीड़ लग गई। डॉक्टर हंगामा करने लगे। आनन-फानन में मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। आरोपित ने 3 वाहनों में मारी थी ठोकर, एक कोमा में फॉर्च्यूनर ने तीन गाड़ियों में ठोकर मारी थी। सबसे पहले उसने एमबीबीएस छात्र की स्कूटी में ठोकर मारी। वहीं, घटना में घायल दूसरे व्यक्ति का एम्स में इलाज चल रहा है। वह कोमा में है। एक अन्य गाड़ी को भीटक्कर लगी। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे लेकिन किसी ने छात्र को अस्पताल नहीं पहुंचाया। वहीं कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए। इसी बीच किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।मंत्री का रिश्तेदार बता गोल्डेन ने शहर में लगाया है पोस्टर जेल भेजा गया गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा निवासी गोल्डेन साहनी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को अपना फूफा बताता है और खुद को उनका भतीजा और पिपरौली का भावी ब्लाक प्रमुख। उसने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के जन्मदिन पर शहर से लेकर बेलीपार इलाके में कई जगहों पर अपना पोस्टर भी लगाया है। यही नहीं, होली के दिन नशे की हाल में लड़कियों से छेड़खानी का भी उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क पर हुई घटना में गोल्डेन निषाद गाली-गलौच करते हुए दिख रहा है। पकड़ा गया आरोपी कार्यकर्ता है, रिश्तेदार नहीं चौरीचौरा के विधायक और मंत्री डॉ. संजय निषाद के पुत्र इंजी. सरवन निषाद का कहना है कि एमबीबीएस छात्र की मौत दुखद घटना है। निषाद पार्टी की संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक है। वह डॉ. संजय निषाद का रिश्तेदार नहीं है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। पार्टी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद