-
☰
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपके शहर में भी लगेगा फैक्ट्रियों का मेला और खनकेंगे रोजगार के अवसर।"
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपके शहर में भी लगेगा फैक्ट्रियों का मेला और खनकेंगे रोजगार के अवसर।" दोस्तों, मैनपुरी की किस्मत बदलने वाली है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे करीब 25,000 हेक्टेयर जमीन पर एक विशाल औद्योगिक गलियारा (Industrial Corridor) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। UPEIDA ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है और किशनी व भोगांव क्षेत्र में जमीन की पहचान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के जापान दौरे से मिले ₹11 लाख करोड़ के निवेश को अब मैनपुरी की धरती पर उतारा जाएगा। पड़ोसी जिलों को फायदा इस कॉरिडोर से सिर्फ मैनपुरी ही नहीं, बल्कि कन्नौज का इत्र, एटा और इटावा के लोकल प्रोडक्ट्स को भी ग्लोबल मार्केट मिलेगा। हजारों नौकरियां इस प्रोजेक्ट के पूरे होते ही इलाके के हजारों युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा। अब मैनपुरी सिर्फ खेती के लिए नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी जाना जाएगा। क्या आपको लगता है कि इस कॉरिडोर से मैनपुरी की तस्वीर बदल जाएगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद