Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रिजर्व पुलिस लाइन में होली का जश्न, ढोल पर झूमे पुलिसकर्मी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/03/2026 10:33:40 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/03/2026 10:33:40 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन में वार्षिकोत्सव  होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन में वार्षिकोत्सव  होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गुलाल से जमकर होली खेली और होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। होली को लेकर सुबह से ही पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल बना हुआ था इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिस कर्मियों के साथ होली का आनंद उठाया। रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस कर्मियों ने होली पर्व का जोरदार जश्न मनाया मैदान पर होली पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई थी, इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचे और सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आपसी भाईचारे और प्यार के साथ होली मनाने का संदेश दिया। होली के रंगों से सराबोर पुलिस कर्मचारी पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली की मस्ती में झूमते नजर आए, इसके बाद पुलिस कर्मचारी वाहनों पर सवार होकर ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए जनपद के विभिन्न थानों पर पहुंचे और होली का जोरदार जश्न मनाया, इसी दौरान अन्य थानों में भी होली पर्व पर हर्षोल्लास के साथ प्रेम के  प्रतीक अबीर गुलाल व अन्य रंगों से होली पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।