-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वादी श्री संजय मित्तल पुत्र श्री ब्रजभूषणलाल निवासी मौहल्ला झाबरी कस्बा अम्बेहटापीर थाना नकुड जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर मे घुस कर वादी की पत्नि श्रीमति पूनम मित्तल उम्र करीब 60 वर्ष की गला रेतकर हत्या करने व कानों के कुण्डल लूट कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 309/2026 धारा 333/ 103(1)/309(6) बीएनएस के पंजीकृत कराया गया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वादी श्री संजय मित्तल पुत्र श्री ब्रजभूषणलाल निवासी मौहल्ला झाबरी कस्बा अम्बेहटापीर थाना नकुड जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर मे घुस कर वादी की पत्नि श्रीमति पूनम मित्तल उम्र करीब 60 वर्ष की गला रेतकर हत्या करने व कानों के कुण्डल लूट कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 309/2026 धारा 333/ 103(1)/309(6) बीएनएस के पंजीकृत कराया गया था। अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड श्री देवेश कुमार शर्मा व प्रभारी स्वाट टीम के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में हत्या व लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 वांछित अभियुक्त अंकुर गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी मौहल्ला झाबरी कस्बा अम्बेहटापीर थाना नकुड जिला सहारनपुर को सऊद के धुलाई सेन्टर से आगे खेड़ा अफगान की ओर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित 01 अदद कुण्डल (पीली धातु) बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5)/317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त अंकुर गुप्ता उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि संजय मित्तल मेरे पडोसी है और और मुझे अच्छी तरह से पता था कि उनका कास्मेटिक का अच्छा कारोबार है। मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही थी मेरे ऊपर बहुत लोगो का कर्जा हो गया था और सलमान जो कि मेरा अच्छा दोस्त है। मैने उससे भी करीब डेढ लाख रूपये ऊधार ले रखे थे। वह भी लगातार मुझसे अपने पैसे मांगता रहता था और अन्य लोग भी अपने ऊधार के पैस मांगते रहते थे। ऊधार लिये गये पैसे वापस करने का कोई रास्ता नही सूझ रहा था। इसीलिये मैने अपने दोस्त सलमान से मिलकर करीब एक हफ्ते पहले अपने पडोसी संजय मित्तल के घर से लूट करने की योजना बनायी थी मुझे जानकारी थी कि संजय मित्तल की पत्नि जो कि घर में बिल्कुल अकेली रहती थी, जो नाते में मेरी चाची लगती थी। इसीलिये मेरा उनके घर अक्सर आना जाना था क्योंकि वह अनजान व्यक्ति के आने पर गेट नही खोलती थी इस बात का मुझे पता था तो मैने सलमान के साथ मिलकर योजना बनायी कि मैं किसी काम के बहाने चाची से गेट खुलवाकर अन्दर चला जाऊंगा और तू मेरे साथ अन्दर आ जाना ओर वहां पर उनको को डरा धमकाकर जो भी हमे लूट का सामान मिलेगा। उसमें से तुम्हारा कर्जा भी उतर जायेगा ओर हमारे हिस्से में अच्छा खासा पैसा भी आ जायेगा योजना के अनुसार हम लोग दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 3.30 बजे संजय मित्तल के घर पहुंचे जहां पर उसके घर के नीचे का मैन गेट खुला हुआ था। उसके बाद हम लोग सीढिया चढते हुए पहली मंजिल पहुँचे, जहां पर जाली का गेट लगा हुआ था, जो अन्दर से बन्द था मैने गेट खुलवाने के लिये चाची कहकर आवाज लगायी कि चाची हमारी गेंद छत पर आ गयी है जिसे हमे लेना है चाची ने मुझे पहचानकर गेट खोला तो हम दोनो ने उनको खींचते हुए कमरे में ले गये और पैसो के बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि पैसो के बारे में तो तुम्हारे चाचा को पता है। हम दोनो के द्वारा कमरे की अलमारीयों को खोलकर देखा गया तो हम लोगो को वहां पर कुछ नही मिला हमे अपनी योजना फैल होती हुई दिखायी तो हम दोनो उसके कानो से कुण्डल निकालने लगे जिस पर उसने शोर मचाना शुरू किया तो मैने उसका मुंह दबा लिया क्योंकि वह मुझे पहचानती थी। हम दोनो का भेद खुलने के डर से हमने उसको को हमेशा के लिये खत्म करने की योजना बनायी मैने उसके दोनो हाथ पकडे ओर सलमान ने अपने साथ लाये चाकू से चाची गला रेत दिया, जिस कारण मेरे कपडे भी खून से सन गये थे तथा हम लोग मौके से कुण्डल छटक कर उसको मरा समझकर वहां से भाग गये थे।
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़