Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: साढ़े तीन फीट गहरे गड्ढे में दफन मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश, पैर बंधे होने से हत्या की आशंका

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/11/2026 11:00:46 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/11/2026 11:00:46 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नौतन जगदीशपुर पश्चिमी चंपारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 बसवाड़ी में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां साढ़े तीन फीट गहरे गड्ढे में दफन एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विस्तार

बिहार: नौतन जगदीशपुर पश्चिमी चंपारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 बसवाड़ी में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां साढ़े तीन फीट गहरे गड्ढे में दफन एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट अलका कुमारी की निगरानी में पुलिस ने गड्ढे की खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल की बारीकी से जांच की।

मौके पर पहुंचे सदर SDPO-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि बरामद शव करीब 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का है। किशोरी के पैर बंधे हुए थे और उसे करीब साढ़े तीन फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था। पुलिस किशोरी की पहचान कराने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।

SDPO का बयान 

गड़ा हुआ शव पाया गया है। जिस संबंध में हम लोग आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का पता लगेगा। इस संबंध में पूरी छानबीन की जा रही है कि कहां की लड़की है और कैसे, कौन आदमी इसको यहां लाकर गाड़ा है। इस संबंध में हम लोग पूरा तहकीकात कर रहे हैं और जांच-पड़ताल के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर पता चल जाएगा। हमारी पुलिस और पहाड़पुर थाने की पुलिस भी इसमें लगी हुई है।