Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लायंस क्लब ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटे टी-शर्ट और उपहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/11/2026 10:39:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/11/2026 10:39:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से लायंस क्लब की ओर से रनटोला स्थित कंपोजिट विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से लायंस क्लब की ओर से रनटोला स्थित कंपोजिट विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को टी-शर्ट, बिस्कुट, मोमबत्तियां और फुलझड़ियां वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राजकुमार यादव, रोटरी सचिव शशांक शेखर सिंह, उमेश मिश्रा, संजय रुंथला, अजीत अस्थाना, विशाल कश्यप, हेमंत लोढ़ा, अभिनव जैन, पवन कुमार जैन, रोहन जैन, अंशिका, अर्नव कृष्णा, हरिनाथ, देव रूप, विनोद सिंह, रामबाबू और मदन सहित लायंस क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण  

छत्तीसगढ़: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने रखे विचार

उत्तर प्रदेश: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के ‘शब्दबीज’ नवाचार को मिला डिजिटल विस्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

बिहार: लाइन डे पर कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: कोर्ट के आदेश पर पाली में 40 साल पुराना दो मंजिला मकान ध्वस्त, सुबह 5 बजे पहुंचा प्रशासनिक अमला


Featured News