-
☰
बिहार: मोहर्रम पर्व को लेकर अमदाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार, अंचल अधिकारी स्नेहा कुमारी, थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार, लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता रॉय, मुखिया तारीक अनवर, अब्दुल बारी सरकार, नगर पंचायत मुख्य पार्षद बबलू मंडल, जेडीयू नगर अध्यक्ष संजीव कुमार शाह सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, खलीफा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने से बचने की सलाह दी। प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं ताकि मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के लिए अब तक 37 लोगों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। सभी लाइसेंसधारियों को जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस केवल निर्धारित मार्गों और तय समय के अनुसार ही निकाला जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि मोहर्रम के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, खलीफाओं और बुद्धिजीवियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अमदाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी
गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित
राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित