-
☰
उत्तर प्रदेश: मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने नगर के गणमान्य लोगों से मुहर्रम पर्व को हर वर्ष की भांति शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस प्रशासन की गाइडलाइन के अंतर्गत ही पर्व मनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस पूर्व निर्धारित पुराने मार्गों से ही निकाला जाए तथा किसी भी नए रीति-रिवाज को शामिल न किया जाए। साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष उम्मेद कुमार ने कहा कि त्योहार इस प्रकार मनाया जाना चाहिए जिससे किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है तथा त्योहारों के दौरान आमजन को हर संभव सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने नगरवासियों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, अतिरिक्त एसआई त्रिभुवन सिंह, सभासद आफताब अहमद, अनवर अली, जाहिद कुरैशी, वसीम, पूर्व सभासद हाजी मंसूर, नासिर अंसारी, असगर अहमद सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।
झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी
गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित
राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित