Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में सफाई, लाइट और अतिक्रमण की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/06/2026 01:26:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/06/2026 01:26:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान सफाई, लाइट व अतिक्रमण सम्बंधी  करीब एक दर्जन समस्याएं सामने आई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान सफाई, लाइट व अतिक्रमण सम्बंधी  करीब एक दर्जन समस्याएं सामने आई। नगरायुक्त शिपू गिरि ने समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए  लाइट व सफाई की दो समस्याओं का समधान करा दिया, और शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।  वार्ड 67 ग्रीन सिटी रहमानी चौंक निवासी लियाकत ने चौंक की खराब पड़ी लाईट को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर विद्युत कर्मचारी को भेजकर लाइट ठीक करा दी गयी। इसके अतिरिक्त वार्ड 13 नानकपुरम् कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार व वार्ड 07 जाटव नगर बूढ़ी माई चौंक निवासी विनय गौतम ने हाईमास्ट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर विद्युत अवर अभियंता को निरीक्षण व कार्रवाई के लिए कहा गया। वार्ड 06 सागर कॉलोनी बालपुर निवासी यशपाल ने कुछ लोगों द्वारा सड़क पर रास्ते में गोबर डालने की शिकायत की जिस पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने टीम भेजकर समस्या का समाधान करा दिया।

 

इसके अलावा वार्ड 33 आशीर्वाद कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार ने खाली पडे़ प्लाटों की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 59 जफर नवाज निवासी अब्दुल वाजिद ने सड़कों पर कूड़ा डालने की शिकायत तथा वार्ड 46 ब्रज विहार कॉलोनी की बोती देवी ने पडौसी द्वारा नाली बंद करने की शिकायत करते हुए उसे खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  वार्ड 37 गिल कॉलोनी निवासी पुनीत गोयल ने गली नंबर 06 में अवैध रुप से वाहन खडे़ करने की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जबकि वार्ड 46 के सुनील कुमार ने आवास विकास में मकान नंबर बी 60 के बाहर एक व्यक्ति द्वारा जिम का सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत की। जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को कार्रवाई के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा गया।

Related News

झारखण्ड: कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई सीटें अब भी है रिक्त

झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राजस्थान: गोपालपुरा कट हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य हुआ शुरू

राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी

गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित

राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित


Featured News