Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: A.K. चिल्ड्रेंस एकेडमी में हुआ खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई अपनी-अपनी प्रतिभा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 31/08/2026 02:48:41 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 31/08/2026 02:48:41 pm
Share:

विस्तार

बिहार: अमदाबाद प्रखंड की बैरिया पंचायत स्थित A.K. Children's Academy School में खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर बच्चों के साथ शिक्षक और अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रिंसिपल खुशबू प्रवीण ने विधायक को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के लिए दौड़, कूद सहित कई खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कला और अभिनय का प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मेडल, अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। खेलकूद से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है, जबकि सांस्कृतिक गतिविधियों से उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार पाने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयास की प्रशंसा की।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: मायावती ने BSP की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों की करी समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

उत्तर प्रदेश: दधिकांदों मेला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूरी कराने के दिए गए निर्देश

उत्तर प्रदेश: अपर जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: युवा उद्यमी योजना में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर पत्रावलियां निरस्त न करें बैंकर्स, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बिहार: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

राजस्थान: नगर परिषद चुनाव में टिकट को लेकर हुआ घमासान, भाजपा-कांग्रेस में बगावत के सुर हुए तेज


Featured News