Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अपर जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 01/09/2026 10:42:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 01/09/2026 10:42:47 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय ने सोमवार को तहसील सोरांव का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के अधिकारी-कर्मचारी और सभी पटल सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान न्यायालय से संबंधित पत्रावलियां व्यवस्थित ढंग से आलमारियों में रखी हुई पाई गईं।  वहीं, बरसात के मौसम के चलते तहसील परिसर में जगह-जगह पानी भरा हुआ और गंदगी दिखाई दी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार सोरांव को परिसर में साफ-सफाई कराने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील परिसर में साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
 


Featured News