-
☰
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत शिवराजपुर पंचायत में सावन की पहली सोमवारी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने गए 14 वर्षीय किशोर की बथना नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक टीम शव की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी झुनझुन दुबे का 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार अपने साथियों के साथ सावन की प्रथम सोमवारी पर जल भरने के लिए बथना घाट गया था। बताया जा रहा है कि नदी से जल भरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद अन्य लड़कों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल राहत एवं खोज अभियान शुरू किया। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई, जिसके बाद नदी में किशोर के शव की तलाश तेज कर दी गई है। मृतक के पिता झुनझुन दुबे ने बताया कि शुभम गांव के करीब दस अन्य लड़कों के साथ जल लेने गया था, जहां यह हादसा हो गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द खोज अभियान तेज करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, शुभम अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदियों और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद