Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, अंडरपास में गिरी डीसीएम, दो की गई जान 

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 03/08/2026 10:45:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 03/08/2026 10:45:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खजनी तहसील के समीप फतेहपुर कानपुर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम यूपी-78 जेएन 4790 आज सबेरे 4.30 बजे अचानक डिवाइडर से टकरा कर हरनहीं अंडरपास से नीचे जा गिरी, हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज धमाके और भड़भड़ा कर भारी वाहन गिरने के शोर से आसपास के लोग सहम उठे और तत्काल घटना की सूचना निकट स्थित बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी पुलिस को दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खजनी तहसील के समीप फतेहपुर कानपुर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम यूपी-78 जेएन 4790 आज सबेरे 4.30 बजे अचानक डिवाइडर से टकरा कर हरनहीं अंडरपास से नीचे जा गिरी, हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज धमाके और भड़भड़ा कर भारी वाहन गिरने के शोर से आसपास के लोग सहम उठे और तत्काल घटना की सूचना निकट स्थित बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हरनहीं चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ डीसीएम में सवार दोनों घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें डीसीएम से बाहर निकाला गया, किंतु हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 45-46 वर्ष बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि डीसीएम पर कानपुर जिले का पासिंग नंबर यूपी-78 दर्ज है, और उस पर फार्च्यून कंपनी का माल लदा हुआ था। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम चालक को सबेरे नींद की झपकी आई होगी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उसे तोड़ते हुए डीसीएम अंडरपास तोड़ कर नीचे समा गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को दूर हटाया और दोनों मृतकों के शव को डीसीएम वाहन से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित थाने को सूचना भेज दी गई है, दोनों मृतकों (ड्राइवर खलासी) की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उनके परिजनों के आने पर शवों की पहचान हो पाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News