-
☰
उत्तर प्रदेश: अनुदेशकों ने भरी हुंकार, मानदेय बढ़ोतरी और नियमितीकरण पर एकजुट होने का किया आह्वान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ नगर के कोल बाजबहादुर स्थित एक विद्यालय प्रांगण में अनुदेशक संघ आजमगढ़ के तत्वावधान में एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ नगर के कोल बाजबहादुर स्थित एक विद्यालय प्रांगण में अनुदेशक संघ आजमगढ़ के तत्वावधान में एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के अनुदेशकों की वर्तमान समस्याओं, मानदेय वृद्धि और सुप्रीम कोर्ट की हालिया नियमितीकरण नोटिस जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन मंथन कर आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का जिलाध्यक्ष गणेश यादव एवं महिला जिलाध्यक्ष अंजू राय के नेतृत्व में अनुदेशकों ने जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अनुदेशकों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने संगठन की भावी रणनीति और आगामी कार्ययोजना से सभी अनुदेशकों को अवगत कराया। उन्होंने मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण के मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के परिपेक्ष्य में आगे की कानूनी व संगठनात्मक रूपरेखा, ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने, विद्यालयों में आ रही व्यावहारिक और प्रशासनिक कठिनाइयों का समाधान पर चर्चा की गई। बैठक के समापन पर अनुदेशक संघ आजमगढ़ की जिला कार्यकारिणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और जनपद से आए समस्त अनुदेशको का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति ने अनुदेशक संघ की एकता और शक्ति का मजबूत परिचय दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह के स्वागत में आजमगढ़ के उपस्थित अनुदेशक शिक्षक जिला अध्यक्ष गणेश यादव वह जिला कार्यकारिणी आजमगढ़ के साथ-साथ महिला जिला अध्यक्ष अंजू राय,सुषमा, निवेदिता, रीमा, रिंकी गोंड, संतरा पटेल,दीपू, रेनू, लालचंद यादव, मिथिलेश यादव हरेंद्र यादव, पंकज चौधरी, प्रमोद यादव, श्रीकांत यादव, अमरजीत यादव, रविशंकर मिश्रा, दिलीप यादव, दिनेश पाल, दिनकर प्रजापति,रामचंद्र एवं समस्त अनुदेशक आजमगढ़ उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद