-
☰
राजस्थान: लंबित मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन तय, जल्द जारी होगा चरणबद्ध कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव, महासचिव सुरेश तोबड़िया, राजस्व मंडल अजमेर, भू-प्रबंधन विभाग, उपनिवेशन विभाग बीकानेर, प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त कार्यालयों तथा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई गई। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा। महासचिव सुरेश तोबड़िया ने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। वहीं टोंक जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने कहा कि संगठन ने हमेशा संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, लेकिन बार-बार मांगों की अनदेखी किए जाने के कारण अब आंदोलन ही अंतिम विकल्प बचा है। बैठक में उपस्थित सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित कर आगामी आंदोलन का समर्थन किया। महासंघ ने बताया कि जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा और कार्यक्रम जारी किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद