Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 05/03/2026 03:50:11 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 05/03/2026 03:50:11 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय जिला सूरजपुर में पदस्थ श्री ललन प्रसाद यादव, सहायक ग्रेड-2 में 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम में विदाई दी गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय जिला सूरजपुर में पदस्थ श्री ललन प्रसाद यादव, सहायक ग्रेड-2 में 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम में विदाई दी गई। श्री ललन प्रसाद यादव का जन्म 05 फरवरी 1964 को हुआ था। श्री यादव द्वारा 09 जनवरी 1990 को अविभाजित मध्यप्रदेश के सतना जिले से न्याय विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत की गई। छत्तीसगढ़ राज्य का अस्तित्व आने के पश्चात् उनका स्थानान्तरण जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर में किया गया। 02 अक्टूबर 2013 को जिला स्थापना अम्बिकापुर से पृथक होकर जिला सूरजपुर अस्तित्व में आया। तत्समय श्री यादव की पदस्थापना सूरजपुर में प्रस्तुतकार के रूप में हुई। उन्होंने 36 वर्षों से भी अधिक समय तक अपनी सेवायें न्याय विभाग को प्रदान की। श्री ललन प्रसाद यादव के विदाई समारोह का आयोजन जिला न्यायालय सूरजपुर के सभागार में किया गया।

 

इस अवसर पर न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती डॉ. प्रज्ञा पचौरी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सुमीत हर्षयाना, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री डायमंड कुमार गिलहरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डी.एस. बघेल, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्रीमती रूचि आशीष मिश्रा, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्री आशीष भगत, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु. हिमांशी सर्राफ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पायल टोपनो, जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के समस्त कर्मचारी गण एवं कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। श्री ललन प्रसाद यादव, की सेवानिवृत्ति के दिन ही कार्यालय द्वारा उन्हें पेंशन भुगतान आदेश, ग्रेज्यूटी, सामान्य भविष्य निधि, अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा योजना आदि समस्त स्वत्वों का भुगतान का आदेश जारी किया गया। इस कार्य के लिये सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री ललन प्रसाद यादव द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया गया।