-
☰
हरियाणा: हरसमय पोर्टल से ऑनलाइन पुलिस सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की करी अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. ने आमजनता से अपील है कि वे हरियाणा पुलिस के “हरसमय” पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. ने आमजनता से अपील है कि वे हरियाणा पुलिस के “हरसमय” पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिए नागरिक बिना किसी देरी के निर्धारित समयावधि में अपनी आवश्यक सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हरसमय पोर्टल पर 33 प्रकार की विभिन्न नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें सूचना का अधिकार आवेदन, गुमशुदा संपत्ति की जानकारी, शिकायत दर्ज करवाना तथा विभिन्न प्रकार के सत्यापन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। नागरिक इन सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नौकरों, घरेलू सहायकों तथा कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके और समाज में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का लगातार उपयोग कर रही है तथा नागरिकों से भी अपेक्षा है कि वे इन ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।
उत्तर प्रदेश: शामली में रंगोत्सव और होली धूमधाम से मनाई गई
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद