-
☰
उत्तर प्रदेश: शामली में रंगोत्सव और होली धूमधाम से मनाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद शामली कस्बा झिंझाना के वार्ड 1,में आपसी भाईचारे एंव प्रेम प्रतीक के रूप में विकसित रंगोत्सव पर रंगों के मधुर त्योहार की पावन बेला पर बालिकाओं व सामाजिक महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास व नई उमंगों के साथ मिलकर धूमधाम से होली पूजन तथा होलिका दहन के उपरांत रंगों गुलाल, अबीर से होली खेली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद शामली कस्बा झिंझाना के वार्ड 1,में आपसी भाईचारे एंव प्रेम प्रतीक के रूप में विकसित रंगोत्सव पर रंगों के मधुर त्योहार की पावन बेला पर बालिकाओं व सामाजिक महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास व नई उमंगों के साथ मिलकर धूमधाम से होली पूजन तथा होलिका दहन के उपरांत रंगों गुलाल, अबीर से होली खेली। जिसकी वजह से त्योहार की शोभा में चार चांद लगाए गए,और त्योहार के महत्व को प्यार के अनेक रंगों से और अधिक शोभायमान बनाया गया। नगर की गलियां व सडकें सब होली में रंगों में रंगीन दिखाई दी। बाज़ारों में होली के पूजनीय एंव खेलने के सामान से सजी हुई दुकानें एक महत्वपूर्ण अद्भुत दृश्य समेटे हुए रही, जिससे एक शोभायमान नजारा देखने को मिला। रंगोत्सव से देर शाम तक रंगों व खुशियों की खुमारी छाई रही। अनेकों नागरिकों ने अपने घरों पर डीजे बजाकर होली का आंनद लिया। इस रंगोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से सुधा टांक, स्वीटी,महक,ज्योति,शिवानी,मुस्कान, पलक, और रुद्र सौदाई आदि शामिल रहे।
हरियाणा: हरसमय पोर्टल से ऑनलाइन पुलिस सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की करी अपील
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद