-
☰
उत्तर प्रदेश: एसपी ने किया फ्लैग मार्च, होली-रमजान पर की गई शांति की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एसपी ने जमानिया में किया फ्लैग मार्च: होली-रमजान पर शांति बनाए रखने की अपील, हुड़दंगियों को चेतावनीगाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ईरज राजा ने मंगलवार को जमानिया कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एसपी ने जमानिया में किया फ्लैग मार्च: होली-रमजान पर शांति बनाए रखने की अपील, हुड़दंगियों को चेतावनीगाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ईरज राजा ने मंगलवार को जमानिया कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। यह कार्रवाई होली, रमजान और अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई। एसपी ने कस्बों, मुख्य मार्गों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से होली और रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा तथा पारस्परिक सम्मान बनाए रखने की अपील की। एसपी ने त्योहारों को परंपरागत, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया।ईरज राजा ने चेतावनी दी कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, डीजे पर निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने, या किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद में निकलने वाली होली की बारात एवं शोभायात्राओं के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा भी की और होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के उपरांत थाना जमानिया परिसर में पत्रकारो संग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ईरज राजा ने पुलिस परिवार, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और अधिकारियों के साथ फूलों, अबीर और गुलाल से होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है, जिसे सभी को मर्यादित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी जमानिया अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक जमानिया राम सजन नागर, स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं
उत्तर प्रदेश: शामली में रंगोत्सव और होली धूमधाम से मनाई गई
हरियाणा: हरसमय पोर्टल से ऑनलाइन पुलिस सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की करी अपील
छत्तीसगढ़: 36 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 ललन प्रसाद यादव को दी गई गरिमामय विदाई
उत्तर प्रदेश: विधायक राजीव गुंबर के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: कॉलोनी में कुत्तों के हमले से बछड़े की मौत, नगर निगम टीम ने संभाला मामला
उत्तर प्रदेश: गंगोह पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद