-
☰
छत्तीसगढ़: बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली की गई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला प्रशासन कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार ब्लॉक ओड़गी के ग्राम पंचायत कुबेरपुर में यूनिसेफ एवं अग्रिकोन फाउंडेशन के सहयोग से युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला प्रशासन कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार ब्लॉक ओड़गी के ग्राम पंचायत कुबेरपुर में यूनिसेफ एवं अग्रिकोन फाउंडेशन के सहयोग से युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने मिलकर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के लिए चित्र बनाकर जागरूकता रैली को सफल बनाया। ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और युवोदय स्वयंसेवकों ने मिलकर बाल विवाह मुक्त ग्राम के लिए शपथ ली गई, साथ में संदेश दिया कि लड़की की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है और यह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। रैली के दौरान गांव में भ्रमण कर जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक सुश्री बेलासो प्रजापति, ग्राम पंचायत कुबेरपुर से चयनित युवोदय स्वयंसेवक साथ ही सरपंच श्रीमती सुरज लाल, सचिव श्री राम कीसुन बैंस, मीडिल स्कूल के बच्चे एवं आंगनवाड़ी पवेक्षक सत्यवती और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए विभिन्न नारे लगाए, जैसे –“नोनी हा पढ़ही, तभे आगू बढ़ही।”, आओ मिलकर कदम बढ़ाए बाल विवाह पर रोक लगाए, “हम सबने ठाना है, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है।” अन्त में सभी सदस्यों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई गई।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक