-
☰
हरियाणा: हांसी पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को किया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नशा मुक्ति टीम द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक।
विस्तार
हरियाणा: नशा मुक्ति टीम द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक। पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला हांसी पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम हांसी द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, साथ ही उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी जागरूक किया गया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित है, तो उसकी सहायता करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्हें नशा मुक्ति से संबंधित हेल्पलाइन व सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए ऐसे व्यक्तियों को सही दिशा में लाने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मक सोच अपनाएं, शिक्षा एवं खेल-कूद पर ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। जिला पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक